मथुरा, जून 16 -- श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में सोमवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन करके विधायक पूरन प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया l योग सत्र के दौरान योगाचार्य सौरभ सिंह, शन्नो शुक्ला एवं पारुल शर्मा द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों व स्थानीय निवासियों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि 21 जून 2026 को होने वाले मुख्य आयोजन योग संगम का स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में किया जाएगा l उन्होंने सभी मथुरा वासियों से परिवार सहित प्रतिभाग करने की अपील की l जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सभी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पार्क, अमृत सरोवर, घाट, जिला कारगार, किशोर संप्रेक्षण गृह,समाज कल्...