पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक के ऑडिटोरियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। योग से होने वाले फायदे के बारे में सभी को परिचित कराया गया। योग सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसएस बेदार ने सभी का स्वागत किया। डॉ.अजय ने योग और आध्यात्मिक पर विस्तार से चर्चा की। सीडीओ ने कहा कि व्यायाम से कहीं ज्यादा अच्छा योग है। योग को हमे दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से हम स्वस्थ रह सकेंगे। अब सप्ताह भर योग पर आधारित कार्यक्रम होते रहेंगे। प्राचार्य डॉ.एसएस वेदार ने योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.भारत ज्योति, डॉ.हरि शंकर मिश्र, ड...