कुशीनगर, जून 16 -- कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शामली पुलिस ने शुरू किया योग सप्ताह योग शिविर के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि तथा मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। योग न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बन...