योग सत्र में नवप्रवेशित छात्रों ने सीखी एकाग्रता और तनावमुक्ति की तकनीकें
बरेली, अगस्त 23 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अभिविन्यास कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशित छात्रों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की एकाग्रता व स्मृति बढ़ाने के साथ शुरुआती दिनों के तनाव और चिंता को कम करना रहा। सत्र का समन्वय यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. शैलेश कुमार चौरसिया ने किया, जबकि विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र/योग विभाग की विशेषज्ञ डॉ. सेत वान ने छात्रों को विभिन्न प्राणायाम, आसन और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। आईईटी की डीन प्रो. अर्चना गुप्ता ने विद्यार्थियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.