लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- भारतीय योग संस्थान ने राजापुर अमृत सरोवर परिसर में 22वें नए योगाभ्यास केन्द्र की विधिवत शुरुआत की। जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में और प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा की उपस्थिति में योगाभ्यास केन्द्र की शुरुआत कराने के साथ ही साधकों को योगाभ्यास कराया गया। जिला ने सीए श्रवण गुप्ता को केंद्र प्रमुख पद पर मनोनयन किया। प्रांतीय प्रधान ने केंद्र को एक बैनर व योग पट्टिका देकर उत्साह बढ़ाया। क्षेत्रीय प्रधान राम टहल वर्मा, रामदीन राठौर, क्षेत्रीय मंत्री,आरसी सक्सेना के केंद्र खोलने के प्रयासों की सराहना की गई। राम टहल वर्मा ने सभी साधकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की नसीहत संचालन डॉक्टर सुशीला सिंह जिला संगठन मंत्री महिला ने किया। शांति पाठ व प्रसाद ...