योग संस्थान का चुनाव संपन्न, सुभाष गुप्ता बने जिला प्रधान
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान की जिला कार्यकारिणी के पंचवर्षीय चुनाव प्रांतीय कार्यकारिणी के अधिकारियों की देखरेख में शिव चौक के समीप एसडी मार्केट में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से सुभाष गुप्ता को लगातार तीसरी बार जिला प्रधान चुना गया।साथ ही संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें विनय कुमार वर्मा को क्षेत्रीय प्रधान, राकेश शर्मा को क्षेत्रीय मंत्री तथा धर्मवीर सिंह पाल को केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला प्रधान पद के लिए सुभाष गुप्ता के नाम का प्रस्ताव जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह राणा, क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रधान जिया लाल त्यागी और क्षेत्रीय मंत्री रवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.