हजारीबाग, अप्रैल 12 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जूलू पार्क में शनिवार को हजारीबाग जिला योग संघ की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य योग संघ के उपाध्यक्ष और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष गणेश भारती प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। अशोक सिंह को अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। भैया मुरारी सिन्हा एंव सचिव रविंद्रकुमार ने पिछले वषो॔ के संघ के उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रवेक्षक गणेश भारती ने बताया कि योग फेडरेशन ऑफ ईन्डिया अपनी स्थापना की वर्षगांठ मना रहा है।नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक कुमार एंव उपाध्यक्ष सुमेर सेठी ने संघ को हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित समिति ने कहा कि शीघ्र ही जिला स्तरीय योगा कंपटीशन करवाना जाएगा। अन्त में जिले के मुख्य योग कोच ज्ञानोदय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया एंव सभी के सहयोग की अपेक्षा की।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.