दुमका, अगस्त 6 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मुख्यालय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मसलिया में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था। योग शिविर में सीएचसी मसलिया के योग इंस्ट्रक्टर केसरीनाथ यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है, इसलिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। शिविर में विद्यालय के करीब 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर...