मऊ, जून 20 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत शुक्रवार को देवलास स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षण, पंचकोशीय साधना एवं एक्यूप्रेशर उपचार विषयक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लेकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगी जानकारियां प्राप्त की। शिविर में योगाचार्य सुनील कुमार आचार्य ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, बंध तथा मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच का आधार है। डा.चंद्रवंशी ने एक्यूप्रेशर एवं स्वर चिकित्सा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इन पद्धतियों के माध्यम से अनेक शारीरिक समस्याओं में राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें-...