चंदौली, जून 19 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर शुक्रवार को वन विभाग की ओर से बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश यादव ने उपस्थित लोगों को नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष गंगा सेवा समिति बलुआ दीपक जायसवाल ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। यह भी पढ़ें- रन फॉर योग में उमड़ी लोगों की भीड़ उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम क...