पूर्णिया, जुलाई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिव दुर्गा मंदिर योग साधना केन्द्र अमौर में भारतीय योग संस्थान की पूर्णिया इकाई के द्वारा मोटापा रोग निवारण योग शिविर लगाया गया। यह योग साधना शिविर प्रान्तीय प्रधान अजय कुमार सिंह, कोशी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित, पतंजलि जिला प्रधान सतीश चंद्र श्रीवास्तव और पूर्णिया कॉलेज केन्द्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया गया। मौके पर मोटापा के विभिन्न कारणों और निवारण संबंधी योग के गुण बताए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय डॉ विधान चंद्र गोस्वामी के साथ संजय राय, मोहन चौधरी, किशोर कुमार गुप्ता, अशोक यादव, डॉ कृष्ण गुप्ता, अनुपमा यादव एवं अरुणा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...