बोकारो, जून 17 -- तेलो के दुर्गा मंदिर के समीप चल रहे सात दिवसीय योग शिविर में तेलो व आसपास के ग्रामीण खूब पसीना बहा रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन बुधवार को उद्घाटन भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय, योगी जगमोहन आर्य एवं कमल महतो ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने योग साधकों को योगाभ्यास कराया तथा आसन और प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया। तेलो वासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग के जरिए स्वास्थ लाभ लें। योगाभ्यास के बाद सुषमा यादव एवं प्रभावती द्वारा राधा कृष्ण नृत्य किया गया। यहां मुख्य रूप से योगेंद्र महतो, ईश्वर महतो, सुरेश महतो, गौतम, अशोक वर्णवाल, बैजनाथ नायक, वीर चंद्रशेखर महतो, सुरेश वर्मा, मुरली मनोहर महतो, सुरेश वर्मा, स्वराज कुमार, संत कुमार राउत, श्रवण कुमार, डॉ कृष्णदेव, तरण...