संभल, अप्रैल 4 -- जायंट्स ग्रुप 'सखी सहेली' के तत्वावधान में शनिवार को आवास विकास स्थित संत तुकाराम पार्क में तीस दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम दिन योग गुरु देवकली गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, मंडूकासन और सिंहासन जैसे योगासन सिखाए तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंजू राजपूत, रीता बुंदियाल, डॉ. मधुलता तोमर, रेनू वार्ष्णेय, करुणा अग्रवाल, अलका वार्ष्णेय, संजय वर्मा और कुलदीप चौधरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...