हापुड़, मार्च 11 -- बुधवार को योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा कुचेसर रोड़ चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 छात्राओं व स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान छात्राओं व स्टाफ को ताड़ासन त्रिकोणासन वृक्षासन सूर्य नमस्कार पदमासन वज्रासन उष्ट्रासन पश्चिमोत्तानासन पवनमुक्तासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन धनुरासन मकरासन प्राणायाम कपालभाति अनुलोम-विलोम भा्मरी व स्वस्थ दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ,एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी चिकित्साधिकारी डा अशोक कुमार राना उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.