योग शिविर और शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में दो महत्वपूर्ण योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।प्रथम चरण में आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार एक दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने की। शिविर में नीरज बंसल, राजीव रघुवंशी, जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, डॉ. अमित कुमार और कविंद्र बालियान ने शिक्षकों को विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल में एकरूपता लाना है। द्वितीय चरण में किशोर बालक-बालिका चरित्र निर्माण शिविर के तहत विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व विषय पर निबंध एवं योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.