शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 से पूर्व जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में चल रहे वात रोग निवारण शिविर के चौथे दिन विशेष योगासनों का अभ्यास कराया गया। जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ज्योति गुप्ता, बिपिन रस्तोगी, संध्या गुप्ता, अशोक रस्तोगी, सौरभ गोयल, रचना चांदना और कौशल शुक्ला ने योगाभ्यास कराया। डॉ. राजेंद्र कुशवाहा ने वात रोग और उसके समाधान की जानकारी दी। जिला मंत्री डॉ. इंदु अजनबी ने नियमित योग कक्षाओं की जानकारी दी।उधर, नगर पालिका परिषद तिलहर में योग पखवाड़ा शिविर आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- योग शिविरों में स्वास्थ्य और दिनचर्या से जोड़ने पर जोर डॉ...