योग शिक्षकों की नियुक्ति के नाम पर लाखों की ठगी
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में योग शिक्षक की नियुक्ति के नाम पर 15 से ज्यादा अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मुबारकपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में योग शिक्षक की कोई भर्ती शासन स्तर से नहीं निकली है। कुछ लोगों के फर्जीवाड़ा करने की शिकायत मिली है। ठगे गए अभ्यर्थियों ने बताया कि मुबारकपुर के पुरानी बस्ती निवासी रितेश वर्मा और संदीप मोदनवाल ने वर्ष 2025 में जूनियर-प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में योग टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पंद्रह से भी अधिक अभ्यर्थियों से एक से डेढ़ लाख रुपये तक की वसूली की। इसके बाद सभी लोगों को 121 लेन नंबर 7 सफदरजंग इनक्लेव दिल्ली के पते पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.