रामगढ़, जून 17 -- दुलमी, रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित कल्याण मंडप में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर में बुधवार को झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिक्षक प्रमोद कुमार पासवान ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है तथा अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी भवन में नि:शुल्क योग शिविर कल से इस अवसर पर राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में योग का महत्व लगातार...