धनबाद, जून 18 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। तेजी से बदलती जीवनशैली के कारण मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। समय रहते इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह हृदय, गुर्दे, आंखों और नसों को प्रभावित कर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। जीवनशैली व दर्द संबंधी रोगों के विशेषज्ञ डॉ दीपक कुमार ने कहा कि नियमित योग, संतुलित खानपान और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर मधुमेह को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तली-भुनी एवं बाहरी चीजों का अधिक सेवन, शारीरिक श्रम की कमी, तनाव, मोटापा और पर्याप्त नींद नहीं लेना मधुमेह के प्रमुख कारण हैं। बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अधिक भूख लगना, थकान और धुंधला दिखाई देना बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- शुगर और मोटापे से बचाव को कराया आसन और प्राणायाम ऐसे संकेत...