पूर्णिया, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर योग विज्ञान संस्थान पूर्णिया इकाई के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय जिला स्कूल पूर्णिया स्थित योगशाला केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सनातन योग परंपरा और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप मनाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्थान के प्रधान राज कुमार शर्मा (राजू राय), गोरेलाल चौधरी, प्रो. सतीश साह, पार्वती पॉल एवं अभिमन्यु कुमार मन्नू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही वंदना कुमारी एवं उमा पटेल ने योग पर आधारित सुंदर कविता पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित साधकों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया। पार्वती पॉल, इति सेन, कविता डे, बेबी सरकार एवं नीलू कुमार...