नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेनिटो जुआरेज मार्ग स्थित डीयू के दक्षिणी परिसर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज दुनिया स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है। चाहे वह मानसिक स्वास्थ्य हो या शारीरिक फिटनेस, इन सभी समस्याओं का समाधान योग विज्ञान में निहित है। शिक्षा मंत्री ने सभी से आह्वान किया कि योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की।जामिया में नवाब मंसूर अली खान पटौदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक शिक्षक, कर्मचारी, एनएसएस और एनसीसी स्वयंसेवक, विद्यार्थी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। यह भी प...