अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। श्री रमा वाटिका किशनपुर पानी की टंकी के पास योग विभूषण डॉ. इंदिरा गुप्ता राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने महिला पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वाधान में योग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। दीप प्रज्वलन राकेश गुप्ता साईं, जवाहर, डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय संयुक्त निदेशक (रि) वरिष्ठ चिकित्सक पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय ने किया। स्वर कोकिला रवि बालाजी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। लगभग 50 योग साधकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 50 योग कक्षाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने बुलंदशहर, बदायूं, मेरठ से आए सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। नीलम शर्मा संचालन किया। इस अवसर पर शिखा, प्रज्ञा, संध्या, मुन्नी, ललिता, रेणुका, एकता, पूनम, रश्मि, कल्पना, प्रीत...