फरीदाबाद, जून 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 15 जून सोमवार को सुबह 6:30 बजे मैराथन का आयोजन होगा। यह मैराथन सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से शुरू होगी। इसमें लगभग 800 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें विद्यार्थी, युवा, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक शामिल होंगे।मैराथन का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजली श्रोत्रिया द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों को नियमित योग, व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, फिटनेस एवं योग का संदेश पहुंचाना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प...