फरीदाबाद, जून 9 -- पलवल, सरसमल। पलवल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया है। 15 जून को योग मैराथन, 19 को संगोष्ठी और 20 को अंतिम रिहर्सल आयोजित होगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों के जरिए हजारों लोगों को योग से जोड़ा जाएगा। पलवल में 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चरणबद्ध गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखी गई है, जिसके तहत विभिन्न वर्गों को योग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा。 यह भी पढ़ें- योग सप्ताह का होगा भव्य आयोजनप्रशिक्षण शिविर उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 11 से 13 जून तक जिला और ब्लॉक स...