बहराइच, अप्रैल 27 -- तेजवापुर, संवाददाता। वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन आयुष विभाग बहराइच, एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज सभागार योग में षटकर्म विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें योग के पारंपरिक शुद्धिकरण क्रियाओं का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने जल नेति, सूत्र नेति, कुंजल क्रिया, धोति, नौली, त्राटक एवं कपालभाति आदि षटकर्म क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए उनके लाभ और विधियों की जानकारी दी। ये क्रियाएं शरीर को अंदर से शुद्ध कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन वर्मा, प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द्र तिवारी, डॉ. राजेश, डॉ. निराला ...