प्रयागराज, अप्रैल 5 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के बहुउद्देशीय हॉल में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. पंकज माला व केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन व सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है। योग प्रशिक्षक डॉ. मधु श्रीवास्तव ने कहा कि योग मानवता के कल्याण का एक ऐसा मार्ग है, जो समय, स्थान और परिस्थितियों की सीमाओं से परे हैं। केंद्र के निदेशक ने कहा कि योगाभ्यास सत्र अब नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से नौ बजे तक हॉल में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...