हापुड़, मार्च 14 -- श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलोजी हापुड़ में चल रहे स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन योग एवं प्राणायाम विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ।इस दौरान मुख्य अतिथि मनीष कुमार शर्मा योग प्रशिक्षक आयुष विभाग एवं उनके सहयोगी जयवीर सिंह ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योग करने से अनेक रोगों एवं बीमारियों से बचा जा सकता है। यह मन की शान्ति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी है। योग करने से मन स्थिर होता है। शरीर के स्वस्थ रहने से ही मन और आत्मा को शान्ति एवं सन्तोष मिलता है। योग के माध्यम से इन्द्रियों पर नियन्त्रण किया जा सकता है। चित्त को एकाग्र कर सकते हैं। प्रतिदिन योग करके हम शरीर को रोग मुक्त कर सकते हैं। इस दौरान श्रीप्रकाश शर्मा स्काउट गाइड प्रशिक्षक, कुलदीप कसाना सह निदेशक शिक्षा भारती, कॉ...