रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और स्कूल ऑफ योग की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने योग के आदि प्रवर्तक आचार्य पतंजलि का उल्लेख करते हुए कहा कि आचार्य पतंजलि की शिक्षाओं ने संपूर्ण विश्व को जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति प्रदान की है। योग सिर्फ शरीर को साधने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का मार्ग है。 यह भी पढ़ें- योग सदियों से भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा...