गाजीपुर, जून 22 -- सैदपुर। टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' रहा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने अधिकारियों संग भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयुष विभाग के प्रशिक्षकों के निर्देशन में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग छात्रों ने आकर्षक योगासन, मानव मीनार और लचीलापन प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमिश्नर ने योग को प्राचीन विरासत बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की भागीदारी रही। कोतवाली, रंगमहल घाट और पीडीडीयू महाविद्यालय में भी योग सत्र आयोजित हुए, जहां पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया। यह भी पढ...