पटना, जून 21 -- सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। आज पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है। योग से स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन मिलता है। इससे कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है। मंत्री ने रविवार को अपने आवास पर योग किया। बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा इको पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें निबंधक सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह, विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, बैंक के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, एमडी मनोज कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा : रामकृपाल यह भी पढ़ें- रोजाना योगाभ्यास से रह सकते हैं स्वास्थ्य: कुलपति यह भी पढ़ें- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में लोगों ने किया योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...