बिहारशरीफ, जून 21 -- योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डॉ. दिव्यांशु फोटो: किसान योग : किसान कॉलेज में रविवार को योगाभ्यास करते प्राचार्य प्रो. डॉ. दिव्यांशु कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। किसान कॉलेज में रविवार को योग शिविर लगा। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों योगाभ्यास किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. दिव्यांशु कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में छात्रों ने योग का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह भी पढ़ें- हिलसा चिल्ड्रेन पार्क में लोगों ने किया योगाभ्यास मांसपेशि...