रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक संजय कुमार ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन और पवनमुक्तासन सहित कई योगासनों का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति का अमूल्य धरोहर है योग ...