मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल के पुरजागिर गांव स्थित एक हॉस्पिटल में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। योग शिविर में ग्रामीणों युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा नेता ने सभी के साथ विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जो शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। पीएम मोदी के प्रयासों से योग को आज वैश्विक पहचान मिली है। भारत के इस संस्कृति योग को आज पूरे विश्व भर में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हनवारा मंडल में योगाभ्यास, भाजपाइयों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश योग आज करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, इस...