गंगापार, मई 8 -- पीजी कॉलेज में आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत योग फॉर वेलनेस, विजडम एंड वर्ल्ड पीस विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रो जीएस तोमर रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विवेक पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो केएन उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रद्युम्न सिंह द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ जीएस तोमर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है, जो मानव जीवन को स्वास्थ्य, ज्ञान, अनुशासन एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है। वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि तनावमुक्त, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन शै...