हापुड़, जून 22 -- उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय हापुड़ के प्रागंण में योग शिविर का आयोजन योग किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी जिला जज वीरेश चंद्रा द्वारा किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण असगर अली ने योग दिवस के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि योग, मन, शरीर, और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है व योग हमारी शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता को बढ़ाता है। हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्री...