योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरों में 500 लोगों ने लिया हिस्सा
फरीदाबाद, जून 1 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुष विभाग द्वारा नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना नगर परिषद क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन शिविरों में करीब 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रमों में नगर परिषदों के चेयरमैन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों और योग सहायकों ने प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा वैदिक मंत्रों का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव कम होता है। यह भी पढ़ें- हिन्दू जागरण मंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.