बलरामपुर, अप्रैल 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। बलरामपुर महोत्सव के तहत तुलसीपुर नगर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई। नगर पंचायत द्वारा नई बाजार चौक पर योग एवं प्राणायाम सत्र आयोजित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे और अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज की उपस्थिति में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया।युवा, बुजुर्ग और व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्याम बिहारी अग्रहरि, रूपचंद गुप्ता व जय सिंह सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। अधिकारियों ने कहा कि योग शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.