सोनभद्र, जून 20 -- अनपरा,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ऊर्जांचल में उत्साह चरम पर है। रविवार को इस आयोजन को लेकर विभिन्न स्कूलों और मनोरंजन केन्द्रो के साथ पार्क एवं खेल मैदानों में तैयारियां तेजी से की जा रही है। योग दिवस से पूर्व डॉ आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रातः काल 7:30 बजे से 8:30 बजे तक योग का पूर्व|भ्यास सुनील कुमार शर्मा योग शिक्षक आर्ट आफ लिविंग अनपरा इकाई द्वारा कराया गया। उन्होने 21 जून को प्रातः काल 5:30 बजे से 6:30 बजे तक डॉ अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आने के लिए सभी योग प्रशिक्षुओं से अपील करते हुए कहा कि योग एवं प्रणायाम निरोगी जीवन के लिए सभी की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीपीएस ...