योग-प्राणायाम जीवन को बनाता उत्कृष्ट
मुरादाबाद, जून 15 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मंडी बांस स्थित दिव्य योग केंद्र की ओर से योग शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। केंद्र के योग विशेषज्ञ मनोज रस्तोगी ने बताया यह शिविर 21 तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे। इसी क्रम में आज पहला शिविर कंपनी बाग में आयोजित किया गया। इसका आरंभ गायत्री मंत्र से किया गया। उन्होंने बताया प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करने से ही जीवन उत्कृष्ट बनता है। इससे कई गंभीर रोगों से भी राहत मिलती है। शिविर में आदर्श गुप्ता, रविंद्र रस्तोगी, संदीप रस्तोगी, मोहित अग्रवाल, नलिनी वर्मा, बीनू मेहरोत्रा, कादंबरी रस्तोगी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- रोगों की रोकथाम का प्रभावी साधन है योग: प्रो. एमएस रावत यह भी पढ़ें- सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- योग करने जुटे लोग, निकाली गई जन जागरूकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.