मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय योग साधना शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-यज्ञ के साथ किया गया था। पांच दिनों तक साधकों को प्राणायाम, ध्यान, यम-नियम तथा विभिन्न योगासनों का नियमित अभ्यास कराया जाएगा तथा साथ ही आयुर्वेद आधारित दिनचर्या और स्वस्थ जीवन के सूत्र भी बताए जाएंगे। शिविर में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से पधारे योगऋषि ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योग हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन है, जिसे अपनाकर अनेक शारीरिक व मानसिक रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। मानव को व्यस्त जीवनशैली में से प्रतिदिन कुछ समय निकालकर योगाभ्यास करना आवश्यक है। विशेष रूप से विद्यार्थियों के ...