भागलपुर, फरवरी 14 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चौहद्दी में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के की ओर से आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि मैदा से बनी हुई कोई भी जंक फूड खाना स्वास्थ्य के लिए किसी तरह से हितकर नहीं है। प्रधानाध्यापक भागवत दास ने कहा कि स्वस्थ छात्र से ही उन्नत भारत का नवनिर्माण संभव है। मौके पर गांधी विचार मंच के रंजीत मंडल ने भी अपने विचार रखे। डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने छात्र-छात्राओं को कई योगासनों का अभ्यास कराया। मौके पर शिक्षक कृष्ण कुमार समदर्शी, मो. मजहर अली, मिजानुर रहमान, रीमा चौधरी, कुमारी अनीता, कुमारी निशा, प्रीति कुमारी, कुमारी रंजना मरांडी आदि मौजद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...