योग प्रशिक्षकों के बीच नियुक्ति व प्रशस्ति पत्र वितरित
चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी एवं जिला आयुष पदाधिकारी एनके चौधरी की उपस्थिति में आयुष विभाग के अंतर्गत कार्यरत 18 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं 35 योग प्रशिक्षकों के बीच उपयोगी किट का वितरण किया। वितरित किट में रेनकोट, छाता, कलम, रजिस्टर, डायरी, कॉफी मग, पानी की बोतल तथा पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। इस अवसर पर उपायुक्त ने नवचयनित 12 योग प्रशिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया। साथ ही आयुष एवं योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 45 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- रन फॉर योग व नशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.