गोंडा, सितम्बर 30 -- गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज में सेवा और संकल्प अभियान के तहत योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर शारीरिक संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग, स्वास्थ्य, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विजेता व प्रतिभागियों को दो अक्टूबर को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. चमन कौर, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. ममता मिश्रा, आशीष गुप्ता, अनिल भट्ट, गौरव गुप्ता और मोनिका सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी प...