गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शहर के नेहरू स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 72 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योग समन्वयक डॉ. विकास यादव रहे। इस अवसर पर खेल विभाग से जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, जिला युवा एवं खेल अधिकारी (डीवाईएसए) मुकेश, शिक्षा विभाग से नरेश शर्मा तथा पतंजलि योग समिति से साहब सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन और एकाग्रता का परिचय दिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। यहां पर 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग ...