गंगापार, दिसम्बर 13 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परिषदीय शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने दीप प्रज्जवलित कर आयोजन की शुरुआत की। विभिन्न विकास खंडों से आए कुल 42 महिला व 38 पुरुष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय राजापुर चौबारा होलागढ़ की सहायक अध्यापिका जया पाण्डेय तथा पुरुष वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सन्दूपुर प्रतापपुर के सहायक अध्यापक रामजी पहले स्थान पर रहे। दोनों विजेता अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...