हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- लालकुआं। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में योग प्रतियोगिता का प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट ने शुभारंभ किया। कक्षा छह से नौ तक क्रमशः परी, डिम्पल, खुशी और भूमि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक दिव्या शर्मा उपाध्याय और पंकज शर्मा रहे। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बीना मेहरा ने किया। इस दौरान एनीमिया और थैलेसीमिया स्क्रीनिंग भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...