बिजनौर, मई 13 -- धामपुर। रामगोपाल रामचन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वंदना सत्र में छात्र सांसद, प्रधानमंत्री, मंत्री मण्डल व सेनापति पद का शपद ग्रहण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में योग प्रताप ने प्रधानमंत्री, अभिकांत ने उपप्रधानमंत्री, दीपांश ने सेनापति व राघव गिरी ने उपसेनापति पद की शपथ ग्रहण की। प्रत्येक कक्षा वर्ग से दो-दो छात्र सांसद गुप्त मतदान से चुने गये। उसके उपरान्त प्रधानमंत्री का चुनाव छात्र सांसदों के मत, भाषण प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगति के आधार पर किया गया। यह भी पढ़ें- छात्र संसद का परिणाम घोषित, शपथग्रहण 16 को यह भी पढ़ें- डीएवी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...