लोहरदगा, जून 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोहरदगा जिले में योग के प्रति बढ़ते विश्वास और जागरूकता की कई प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं। छत्तर बगीचा निवासी मंजू जायसवाल की कहानी ऐसे लोगों के लिए मिसाल है। जो वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मंजू जायसवाल बताती हैं कि वह पिछले 27 वर्षों से माइग्रेन और एसिडिटी की समस्या से परेशान थीं। स्थिति ऐसी थी कि उन्हें नियमित रूप से दवाइयों का सहारा लेना पड़ता था। लोहरदगा, रांची सहित कई स्थानों पर इलाज कराने के बावजूद उन्हें स्थायी राहत नहीं मिल सकी। कोविड संक्रमण के बाद उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति और अधिक प्रभावित हुई। सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। यह भी पढ़ें- योग दिवस: कोडरमा जिले में दर्जनों शिक्षक लोगों को योग से बना रहे निरोगयोग और प्...