मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर जनपद मऊ की सभी ग्राम पंचायतों एवं सामुदायिक भवनों में 20 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य योग से पहले स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीणों को स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवेश में योग करने का अवसर मिल सके। जनपद प्रशासन एवं पंचायत राज विभाग ने सभी ग्रामीणों से 20 जून के स्वच्छता अभियान तथा 21 जून के योग दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। स्वच्छता और योग के इस संयुक्त अभियान के माध्यम से जनपद में स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियां जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र ने बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। ...