रांची, जून 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर राज्य के सभी जिलों, शहरों और गांवों तक में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। एनएचएम, झाारखंड के अभियान निदेशक सह आयुष निदेशक शशि प्रकाश झा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर सभी उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, पार्कों, वृद्धाश्रमों, छात्रावासों, पुलिस स्टेशनों, सदर अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 21 जून को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,...